हिंदुआ सूरज राणा राजसिंह जयंती पर पुष्पांजलि

हिंदुआ सूरज राणा राजसिंह जयंती पर पुष्पांजलि
X

राजसमन्द। हिंदुआ सूरज महाराणा राज सिंह की जन्मजयंती पर पुष्पांजलि के साथ आयोजित विचार गोष्ठी में समस्त व्यापार मंडल सोसायटी के लीलेश खत्री ने महाराणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा राज सिंह की वीरता और शोर्य हमारे राजसमंद की धरोहर है। जो युगों युगों तक हमारे आने वाली पीढियां को प्रेरणा मिलती रहेगी।
जिस समय औरंगजेब की शक्ति चरम पर थी किसी में साहस नहीं था कि वो औरंगजेब से उलझे पर उसे समय मेवाड़ के महाराणा राज सिंह ने उसको सीधी चुनौती दी।
दानवीर और प्रजापालक के रूप में सन 1662 में विश्व का सबसे बड़ा अकाल राहत कार्य महाराणा राज सिंह ने प्रारंभ कर साठ हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया 1676 में जब जेल का कार्य पूर्ण हुआ तो उन्होंने पूरी झील की 14 कोस की परिक्रमा 6 दिनों में पूर्ण कर इस झील को जनहित के लिए समर्पित कर दिया।
मिडिया प्रभारी दीपक सोनी ने बताया कि ऐसे महान प्रतापी शासक के जन्म दिवस पर समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द द्वारा जल चक्की चौराहा स्थित महाराणा राज सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संरक्षक लीलेश खत्री, भंवर लाल टेलर, अध्यक्ष कमलेश कोठारी, महासचिव प्रदीप खत्री, कोषाध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, कालु लाल सेन, सुरेश जावा, सिद्धु मादरेचा, हेमेंद्र सिंह (हेमु), गणपत लक्ष्यकार, दीपक सोनी, विनोद जोशी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

Next Story