गोकुल विहार संघर्ष एवं विकास समिति का गठन 

गोकुल विहार संघर्ष एवं विकास समिति का गठन 
X

 भीलवाड़ा BHN. रविवार को गोकुल विहार कॉलोनी में कॉलोनीवासियों की मीटिंग हुई जिसमें गोकुल विहार की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास संबंधित कार्य के लिए कार्यकारिणी का गठन सभी की सहमति से किया गया। गोकुल विहार संघर्ष एवं विकास समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार सेन ने बताया कि गोकुल विहार में काफी समय से मूलभूत सुविधाओं संबंधित समस्याएं चली आ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए सभी की सर्व सहमति से समिति का गठन किया गया। जिसका मूल उद्देश्य कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाना एवं कॉलोनी के विकास संबंधित कार्य करवाना रहेगा। समिति में संरक्षक कैलाश सोनी, मोहन सोलंकी एवं महेंद्र जैन,अध्यक्ष पवन सोनी,उपाध्यक्ष महावीर शर्मा,मंत्री कमलेश दरगड, कोषाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी एवं कार्यकारिणी के सदस्य जम्बू जैन,अतुल जोशी,रामकृष्ण पोरवाल,सत्येंद्र वैष्णव, मनीष नगर,चंद्रप्रकाश नोलखा,सुरेश जांगिड़, मनोज शर्मा,गोविंद जांगिड को मनोनीत किया गया।

Next Story