पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले पर हमला, पैर में लगी गोली,एक कि मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही एक व्यक्ति की मौत की खबर भी है
रैली के दौरान हुई गोलीबारी
स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। जिसमें उनके दाहिने पैर पर गोली लगी है, इस दौरान कई अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने घायल इमरान खान को उनके कंटेनर से एक बुलेट प्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई। इस दौरान इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
इस बीच इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।
