पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

X
By - Bhilwara Halchal |10 Dec 2023 7:02 PM IST
राजसमन्द/ ज़िला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ द्वारा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर नाथद्वारा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी एवं नरेंद्र कुमार जोशी महासचिव युवा कॉंग्रेस को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काशित किया गया।
इन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के ख़िलाफ़ खड़े प्रत्याशी के समर्थन में कार्य किया जिसपर वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की माँग की गई जिसपर उक्त कार्यवाही कर दोनों को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किये गये।
Next Story
