boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

सरस डेयरी के चालक से दो लाख  लूटने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपित

सरस डेयरी के चालक से दो लाख  लूटने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपित

 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। जिले की रायपुर थाना पुलिस ने  डेयरी वाहन चालक के साथ हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपित अनिल पुरी उर्फ छोटू पुरी को  रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 आरोपित पहले पकड़े जा चुके हैं।  बता दें कि जिस वाहन के चालक के साथ लूट हुई उसी वाहन का अनिल पुरी 2 साल तक पूर्व में चालक रह चुका है। उसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और इसमें तीन अन्य आरोपितों को भी शामिल किया था। 
पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2021 को  कालुखेड़ा निवासी दिनेश पुत्र मोती गाडरी ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में बताया कि  एक दिन पहले 16 जनवरी  को वह भीलवाडा सरस डेयरी से गाड़ी लोडकर सप्लाई के लिए निर्धारित गंगापुर कोशीथल मार्ग पर रवाना हुआ।  दुध सप्लाई करने व केश लेकर  वापस आशाहोली, बोरियापुरा मार्ग पर करीब  साढ़े नौ बजे आशाहोली गांव से बाहर निकला ही था कि पीछे से तेज गति से एक सफेद रंग की कार  उसकी गाड़ी के आगे लगा दी गई। इस पर उसने गाड़ी रोक दी। एक बाइक पर दो लोग आये। गाड़ी के कांच पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार किये। उसे गाड़ी से खींच कर बाहर निकाला और पीछे की ओर ले जाकर लोहे के पाइप व लाठियों से पीटा। इससे वह चोटिल हो गया।  इसी दौरान एक बदमाश ने गाड़ी में रखी 2 लाख 5 हजार रुपये कलेक्शन राशि लूट ली।  पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपित भगवानपुरा निवासी अनिल उर्फ छोटू पुरी पुत्र प्रेम पुरी को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत आज गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित अनिल, पूर्व में इसी डेयरी वाहन पर दो साल तक चालक रह चुका है और वह इसी रूट पर चलाता था। उसे इस रूट, राशि आदि की जानकारी थी। इसके चलते आरोपित अनिल ने अपने दो साथियों शुभम व एक अन्य के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद तीन अन्य लोगों को भी शामिल कर इस वारदात को अंजाम दिया था।  आरोपित से पूछताछ की जा रही है।