बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानो को राहत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानो को राहत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
X

 निम्बाहेड़ा BHN.

 चित्तौडगढ व प्रतापगढ जिला सहित प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से किसानो की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है बारिश के साथ जोरदार हवाओ से खेतो में खड़ी फसले आड़ी पड़ गई है। गेहूं, जौ, चना, सरसो, इसबगोल सहित अफीम की फसलों में भारी नुकसान पंहुचा है। फसले आड़ी पड़ने के कारण आने वाले समय में सड़ जायेगी जिससे उत्पादन भी बहुत कम होगा। इस संबंध में प्रदेश के पूर्व स्वायत्त शासन एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया है। इस संबंध में रविवार को कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से हुए खराबे की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

विधायक कृपलानी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री शर्मा को अवगत करवाते हुए बताया कि इस बेमौसम बारिश से क्षेत्र में अफीम फसल में चीरा लगी हुई अफीम भी धूल गई। एक तरफ अफीम में इस साल रोग का प्रकोप बहुत ज्यादा रहा, उस पर कुदरत की दोहरी मार किसानो की कमर तोड़ दी है, ऐसे में  फसलों की सही समय पर गिरदावरी करवाकर बीमा कंपनी से उचित मुवावजा दिलवा कर किसानों को राहत दिलवाई जाएं।

विधायक कृपलानी ने कहा कि यदि फसल खराबे की समय से गिरदावरी हो जाए तो किसानों की फसल खराबे का सही आंकलन हो जाएगा। जिससे किसान परिवार इस चिंता से मुक्त हो पाएंगे।

Next Story