निशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर सम्पन्न

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) कुमावत समाज महिला मंडल की जिलाध्यक्ष तरुणा कुमावत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष पर कुमावत समाज महिला मंडल राजसमंद व अनंता हॉस्पिटल, राजसमन्द के सयुक्त तत्वावधान में प्रथम बार रुणपचोर चौकी संस्थान के सभा भवन में निशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महिला मंडल द्वारा प्रभु श्री द्वारकाधीश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुरुआत की। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं मैं कैंसर रोग के बचाव व उपचार के लिए विशेष जानकारी प्रदान की गई। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ देवेंद्र जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका चौधरी, कीर्ती शर्मा, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विनायक, जनरल फिजिशन विशेषज्ञ डॉ अरूण मीणा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ पियूष शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई एवं मरीजो को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में 250 से अधिक महिलाओं व बेटियों ने विशेषज्ञ चिकित्सको से परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। शिविर में कुमावत समाज महिला मंडल जिलाध्यक्ष तरुणा कुमावत, जिला महामंत्री ममता कुमावत, रानी कुमावत, जिलाउपाध्यक्ष भाग्यवंती कुमावत, जिलामंत्री रीना कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष सुलोचना कुमावत, नगर अध्यक्ष पूजा कुमावत, ममता कुमावत, नगर महामंत्री मंजू कुमावत, नगर मंत्री रेखा कुमावत सहित कई महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थी। शिविर में महिला कार्यकारिणी द्वारा रुण पचोर चौकी संस्थान के अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, कुमावत युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रतन नादोलिया, क्षत्रिय कुमावत महासभा के पूर्व राजनीतिक चेतना मंत्री गिरिराज कुमावत, कृषि मंडी अध्यक्ष डालचंद कुमावत, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, मोहन कुमावत मेवाड़, भानु कुमावत, कानू कुमावत, मोहन कुमावत एवं शिविर में सहयोग करने वाले गणमान्य लोगों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
