जनरल आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख, बाजवा की जगह लेंगे

X
By - Bhilwara Halchal |24 Nov 2022 1:12 PM IST
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ के नाम का एलान हो गया है। ले. जनरल सैयद आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। आसिम मुनीर जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने आसिम मुनीर के नाम की घोषणा की है।
पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएम शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। सूचना मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुनीर निवर्तमान जनरल कमर जावेद बाजवा से पदभार ग्रहण करेंगे।
Next Story
