महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर आज होगा शासन स्पर्श यात्रा का आयोजन

महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर आज होगा शासन स्पर्श यात्रा का आयोजन
X

निम्बाहेड़ा। जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप निम्बाहेड़ा एवं समकित परिवार जावरा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर पहली बार शासन स्पर्श यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नगर के  राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में सायं 7.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भगवान महावीर स्वामी के जीवन प्रचारक एवम जिन शासन रत्न सुरेश भाई चेन्नई द्वारा प्रभु महावीर जे जन्मकल्याणक पर अपनी विशेष शैली भाव विभोरयुक्त प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके साथ ही संगीतकार भाविक भाई शाह द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Next Story