अनुजा निगम की विभिन्न योजनाओं में अनुदान राशि बढ़ाई

अनुजा निगम की विभिन्न योजनाओं में अनुदान राशि बढ़ाई
X


उदयपुर,  । राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित बैकिंग योजनाओं यथा एससी पोप, ई-रिक्षा, ऑटो रिक्षा, उन्नत गाय, भैंस, बकरी पालन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अनुदान राषि 10 हजार से बढाकर 50 हजार की गई है।
ृ अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति के परिवार जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं हो, को प्राथमिकता के आधार पर बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण का 50 प्रतिषत या 50 हजार रूपये, जो भी कम होगा अनुदान देय होगा। इस प्रकार अनुदान अधिकतम 50 हजार रूपये तक होगा। बकरी पालन हेतु एक बकरी पर अधिकतम रूपये 10 हजार का अनुदान स्वीकृत हो सकेगा, जिसकी गणना मल्टीपल में की जाएगी। अनुसूचित जाति के बाहुल्य सदस्य वाले स्वयं सहायता समूह भी अनुदान के पात्र होगें। इस योजना के आवेदन पत्र पंचायत समितियों के मार्फत अनुजा निगम के जिला कार्यालय भिजवाए जाएंगे।

Next Story