कोटडी में गुर्जर समाज बनाएगा छात्रावास

कोटड़ी (हलचल)। देवनारायण शिक्षण संस्थान कोटड़ी की बैठक का आयोजन देवनारायण मन्दिर सांखडा में हुई। गुर्जर समाज के बड़े बुजुर्गों एवं युवा साथियों के सानिध्य में देवनारायण शिक्षण संस्थान कोटड़ी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गुर्जर छात्रावास निर्माण समिति कोटड़ी का अध्यक्ष प्रभुलाल गुर्जर, सचिव रतन गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर को बनाया गया। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के सपने को साकार करने के लिए जल्दी ही कोटडी उपखंड मुख्यालय पर गुर्जर समाज के जन सहयोग से गुर्जर समाज का विशाल छात्रावास बनाया जाएगा। गुर्जर छात्रावास कोटडी के लिए प्रत्येक घर से उगाई की जाएगी। इस अवसर पर रासेड सरपंच प्रतिनिधि भैरूलाल गुर्जर, सरपंच गोपाल गुर्जर, देव सेना कोटडी तहसील अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर, उप सरपंच शिवलाल गुर्जर, भैरूलाल गुर्जर, युवा गुर्जर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, गुर्जर छात्रावास कोटडी के अध्यक्ष प्रभुलाल गुर्जर, गुर्जर छात्रावास कोटडी के सचिव रतन गुर्जर, गुर्जर छात्रावास कोटडी के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, गुर्जर छात्रावास मांडलगढ के अध्यक्ष नन्दलाल गुर्जर, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कन्हैयालाल गुर्जर, महिपाल धाभाई, भँवर गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, प्यारेलाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, कमलेश गुर्जर, कैलाश गुर्जर, सियाराम गुर्जर, महावीर गुर्जर, देवा गुर्जर, किशन गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, घीसालाल गुर्जर, मोडा गुर्जर, सोनाथ गुर्जर, लादूलाल गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर, गजराज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, ब्रह्म सिंह गुर्जर, रंगलाल गुर्जर, परमेश्वर गुर्जर, जगदीश गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, यादराम गुर्जर, महेंद्र गुर्जर सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित रहे।