मूक बधिर विद्यालय में मनया गुरु पूर्णिमा पर्व

X
By - Bhilwara Halchal | IST
भीलवाड़ा । मूक बधिर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के छात्रो ने विद्यालय के गुरु वरों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनसे छात्रों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था सचिव बी सी लोगड़ ने विद्यालय के गुरुवरो का स्वागत करते हुए उनकी इस संस्था के विकास और मूकबधिर विद्यार्थीयों के उत्थान में उनके श्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। वर्ष 2021-22 में इस विद्यालय के कक्षा 5,8,10 एवं 12 में शामिल बोर्ड के परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अच्छे नम्बरो से उत्तीर्ण हुए, इसके लिए सभी गुरुजनों का सम्मान एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Next Story