सोल में हैलोवीन पर भगदड़, दर्जनों को पड़ा कार्डिएक अरेस्ट,120 की मौत; 100 से ज्यादा घायल

X
By - Bhilwara Halchal |29 Oct 2022 11:22 PM IST
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कम से कम 120 लोगों की मौत और 100 से अधिक के घायल होने की खबर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सियोल में हैलोवीन के दौरान काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी। यह भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के प्रेसीडेंट ने बयान जारी कर लोगों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं
बताया गया है कि हैलोवीन मनाने आए लोग एक संकरी सड़क पर जमा थे। अचानक ही वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें करीब 100 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन सिक ने कहा कि इटावन लीजर जिले में कितने लोगों को दिल का दौरा पड़ा उनकी संख्या अभी साफ नहीं है। हालांकि, ऐसे दर्जनों लोग हैं।
Next Story
