शिव का ध्वज फ़हराया व शिवरात्रि मनाई

भीलवाड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आर के कॉलोनी सेवा केंद्र पर आज गुरुवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष में परमात्मा शिव को भोग अर्पित किया गया तथा भगवान शिव का ध्वज फहराया गया। सभी भाई बहनों ने मिलकर प्रतिज्ञा की कि इस वर्ष हम मन वचन और कर्म से सभी को सुख देंगे,सभी के प्रति शुभ भावना शुब कामना पूर्ण व्यवहार कर नकारात्मक विचारों को समाप्त करेंगे ।
ब्रह्माकुमारी तारा बहन ने कहा की परमात्मा शिव सबके परमपिता है। शिव का झंडा सबसे ऊंचा है, और सबसे महान है ।यह झंडा सब झंडों को एक करने वाला है । परमात्मा शिव का सदा ही सम्मान रहा है और सम्मान रहेगा। उनकी स्मृति से जीवन में सुख शांति आती है अतः हमें नित्य परमात्मा शिव का स्मरण करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया। साथ में अमोलक भाई, डॉक्टर जाटव, डॉक्टर बांगड़, श्याम क्षेत्रीय, सतीश मूंदड़ा, अजय शर्मा भागचंद आगाल, दिनेश पराशर, सुभाष जोशी, पुष्प मूंदड़ा आदि उपस्थित थे।