17 नवंबर का राशिफल क्या कहते है आपके तारे

17 नवंबर का राशिफल क्या कहते है आपके तारे
X

मेष 

प्रौफेशनल मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। सेविंग्स के लिए फिज़ूल खर्चों पर काबू पाएं। फिनटेस रूटीन में बदलाव करने से फायदा होगा। किसी करीबी से मिलने दूसरे शहर जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई पर अपना ध्यान फोकस करें। 

शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लैवेंडर

वृष

उधार लिया पैसा जल्द वापस कर दें। अच्छी डाइट से फिट और तंदरुस्त रहेंगे। घर पर शांति और सुकून का अनुभव होगा। छुट्टियों के दौरान भरपूर मौज-मस्ती करेंगे। प्रोपर्टी डील फाइनल करने के लिए दिन अच्छा है। 

शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पैरट ग्रीन

मिथुन 

फिट रहने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। घरेलू विवाद दूर करने की कोशिश करें। रिश्तेदारों के साथ प्रोपर्टी विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर की तलाश आज पूरी हो सकती है।  

शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लैवेंडर

कर्क 

लग्ज़री आइटम पर पैसा व्यर्थ ना करें। अधिक काम के कारण ऑफिस में दिनभर व्यस्त रहेंगे। घर पर मेहमान आने की संभावना है। नई जगह एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकता है। छात्र स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ में भाग अवश्य लें। 

शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर

सिंह 

करियर संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते है। पूर्व निवेश से अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट की सलाह से फिट रहने में मदद मिलेगी। नए घर की तलाश आज पूरी हो सकती है। लवर को इंप्रेस करने का मौका हाथ से ना जाने दें। 

शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पैरट ग्रीन

कन्या 

अपने बिजी शेड्यूल से व्यायाम के लिए वक्त निकालें। आर्थिक मोर्चे पर भाग्य आपका साथ देगा। सीनियर्स को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी। घर पर बदलाव करने का विचार कर सकते है। परिवार के साथ तीर्थयात्रा का प्लान बन सकता है। 

शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पैरट ग्रीन

तुला 

रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। प्रोपर्टी बेचने से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आज दो दिशाओं में मन भटक सकता है। ऑफिस में जरूरी प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। लवर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। 

शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क ग्रे

वृश्चिक

प्रोपर्टी डील साइन करते समय सावधान रहें। आज दिन भर फ्रेश और ऊर्जावान फील करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी  मिलने की उम्मीद है। बाहर जाने के प्लान पर पानी फिर सकता है। रिलेशन​शिप की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।  शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मैजेंटा

धनु 

दिखावे के लिए महंगी चीजें खरीदने से बचें। फिट रहने के आपके प्रयास सफल होते नजर आएंगे। ऑफिस में प्रमोशन होने  की संभावना है। करीबी मित्र को पैसों की जरूरत पड़ सकती है।  परिवार के साथ यात्रा सुखद एवं आरामदायक रहेगी।  शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्व

मकर 

नया गैजेट या वाहन खरीद सकते हैं। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से फिट रहेंगे। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश के लिए समय अच्छा है। सच्चे प्यार की तलाश आज पूरी हो सकती है।

शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू

कुम्भ 

खर्चों पर काबू पाने के लिए बजट बनाकर चलें। बदलते मौसम में हेल्थ का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडियाज़ सभी को पसंद आएंगे। युवा सदस्य की कामयाबी से खुशी मिलेगी।  लंबी यात्रा के दौरान जाम मिलने की उम्मीद है। 

शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पैरट ग्रीन

मीन 

पेमेंट मिलने में देरी होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को मनाना मुश्किल होगा। जरूरी काम से अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है।  समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर भाग्य आपका साथ देगा। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- ब्राउन

Next Story