पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, अब तक 12 लोगों की मौत; 59 से ज्यादा झुलसे

X
By - Bhilwara Halchal |6 Feb 2024 9:11 AM
हरदा। मध्य प्रदेश का हरदा जिला सुबह बारूद के धमाके से दहल गया। यहां की एक पटाखा फैक्ट्ररी में अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के शोले और धुएं के गुबार से लोगों में दहशत भर गई। हादसे की वजह से कई लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में 500 से 700 लोग काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने इस घटना को लेकर कहा, "आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। बचाव अभियान जारी है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 59 अन्य घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल और इंदौर शिफ्ट किया जा रहा है।''
Next Story