निकाह के बाद मुंबई में बीवी से जिस्मफरोशी करवाना चाहता था पति, घरवाले भी थे साजिश में शामिल

निकाह के बाद मुंबई में बीवी से जिस्मफरोशी करवाना चाहता था पति, घरवाले भी थे साजिश में शामिल
X

रायबरेली,: डीह की मुस्लिम महिला ने पति पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने और छह माह के बेटे को जबरन अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया है। उसने सास-ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने डीह थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंपी है।

पीड़िता का निकाह सात सितंबर 2021 को प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद ससुराल में कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहा, लेकिन फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके पक्ष के लोगों द्वारा कई बार हस्तक्षेप किए जाने के बाद उसका उत्पीड़न बंद हुआ। जनवरी 2023 में वह ससुरालवालों के साथ मुंबई रहने चली गई। 

पीड़िता ने बताया कि वहां पहुंचने पर पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिसका केस चल रहा है। उसने जब शिकायत की तो पति, सास-ससुर, देवर और ननद ने फिर से उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसका पति उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। उसे रोज रात को घर से बाहर कर दिया जाता था। वह कहीं न जाकर घर के आसपास ही रात काटती थी। 

पति ने कर दिया सौदा, बच कर लौटी

सुबह घर लौटने पर ससुराल वाले उसे बेरहमी से मारते पीटते थे। 15 जून को पति ने उसका सौदा दूसरे व्यक्ति से कर दिया। रात में उसके छह माह के बच्चे को पति ने छीन लिया गया और उसे घर से बाहर कर दिया। वह वहां से किसी तरह बचते-बचाते अपने मायके आई और परिवार के लोगों को पूरी बात बताई।  मंगलवार को पीड़िता के घरवाले उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में पुलिस अधीक्षक को बताया।

Next Story