IAS पीयूष सामरिया चित्तौड़गढ़ के नए कलेक्टर

IAS पीयूष सामरिया चित्तौड़गढ़ के नए कलेक्टर
X

चित्तौड़गढ़  !  आईएएस अधिकारी पीयूष सामरिया अब चित्तौड़गढ़ के नए कलेक्टर होंगे। इस समय वे नागौर के कलेक्टर है। कार्मिक विभाग ने देर रात प्रदेश के 39 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को उदयपुर की कमान सौंपी गई है।

अशोक गहलोत सरकार के साढ़े चार साल में यह सातवीं बार जिले में कलेक्टर चेंज हुए है। अरविंद कुमार पोसवाल ने जिले में लगभग 18 महीने बतौर जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी है। कलेक्टर पोसवाल लगातार तीसरी बार मेवाड़ क्षेत्र के जिले में ही कलेक्टर होंगे।

Next Story