आई.टी. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

आई.टी. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
X

भीलवाड़ा । राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा वादा खिलाफी आक्रोष आन्दोलन के तहत लम्बित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी। महासचिव जितेन्द्र जैन ने बताया कि वित्त विभाग (नियम अनुभाग) राजस्थान सरकार द्वारा 28/05/2021 को यू.ओ. नोट जारी कर समस्त विभागो को विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में कर्मचारी संघो से वार्ता कर उनकी मांगो की यथोचित पूर्ति करने हेतु निर्देषित किया गया था। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के विभागीय मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री के होने से 4 सदस्यीय विभागीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर संघ को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया था। उक्त कमेटी तथा संघ के मध्य 27.09.2021 को मांगो के संबंध में एक लिखित समझौता पत्र जारी किया गया था। उक्त बैठक में विभागीय मंत्री महोदय के उपस्थित नहीं होने से वि‍भाग द्वारा आज लगभग एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अधिकांष मांगो यथा पदनाम परिवर्तन, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन, ए.सी.पी एवं प्रोग्रामर भर्ती में विभागीय कोटा, डे-आॅफ, हार्ड ड्यूटी अलाउन्स आदि पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे समस्त आई.टी. कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अतः विभागीय मंत्री (मुख्यमंत्री) महोदय का इस ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु द्वितीय चरण में चिट्ठी प्रेषित की गई। 
उक्त कार्यक्रम में कमलेष सुथार, सचिन देव कानावत, रामेष्वर गिरी गोस्वामी, मोहम्मद युनुस मंसूरी, नरेन्द्र सिंह टांक, षिव सुथार, आषिफा खान, आषा मेड़तवाल, रविना वसीटा, नेहा जैन, अपूर्व पाण्डे, बुद्धिप्रकाष छीपा, प्रिंस टांक, रोबिन्स धाकड़, अनिष राॅय, रोहित पालीवाल उपस्थित थे।

इसी तरह राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ब्लाॅक शाहपुरा जिला भीलवाड़ा द्वारा वादा खिलाफी आक्रोष आन्दोलन के तहत लम्बित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री  को चिट्ठी लिखी। ब्लाॅक अध्यक्ष शाहपुरा संजय कुमार मीणा ने बताया कि वित्त विभाग (नियम अनुभाग) राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 28/05/2021 को यू.ओ. नोट जारी कर समस्त विभागो को विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में कर्मचारी संघो से वार्ता कर उनकी मांगो की यथोचित पूर्ति करने हेतु निर्देषित किया गया था। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के विभागीय मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री के होने से 4 सदस्यीय विभागीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर संघ को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया था।  कमेटी तथा संघ के मध्य दिनांक 27.09.2021 को मांगो के संबंध में एक लिखित समझौता पत्र जारी किया गया था। उक्त बैठक में विभागीय मंत्री के उपस्थित नहीं होने सें विभाग द्वारा आज लगभग 01 वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अधिकांष मांगो यथा पदनाम परिवर्तन, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन, ए.सी.पी एवं प्रोग्रामर भर्ती में विभागीय कोटा, डे-आॅफ, हार्ड ड्यूटी अलाउन्स आदि पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे समस्त आई.टी. कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 

विभागीय मंत्री (मुख्यमंत्री)का इस ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु द्वितीय चरण में चिट्ठी प्रेषित की गई।

 कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण)  प्रदीप सिंह गोहिल एवं निर्मल कुमार रेगर, मुकेष कुमार लक्षकार, दिव्या मीणा उपस्थित थे।

Next Story