पट्टा जारी नहीं किया तो आंदोलन के लिए होना पड़ेगा मजबूर : माली समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

पट्टा जारी नहीं किया तो आंदोलन के लिए होना पड़ेगा मजबूर : माली समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
X

राजसमंद । राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) युवा महासभा के तत्वावधान में व प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली के नेतृत्व में राजसमंद जिले के सोनियाणा ग्राम सहित राजसमंद जिले से विभिन्न तहसीलों के सैकड़ों माली समाज के लोगों ने कलेक्ट्रट पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन कर जिला कलक्टर राजसमंद को ज्ञापन सौंपा। 
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि राजसमंद जिले के महासतियों की मादड़ी ग्राम पंचायत समिति अंतर्गत सोनियाणा ग्राम में स्थित शंभुपुरा मौहल्ले में माली समाज की आराध्य देवी माताजी एवं भैरूजी का स्थान बना हुआ है। इस स्थान पर माली समाज ने सभी के सहयोग से लगभग आधा करोड़ रूपये खर्च कर विकास कराया हुआ है। इसका प्रमाण पत्र भी ग्राम पंचायत महासतियों की मादड़ी द्वारा दिनांक 31.10.2021 को जारी किया हुआ है, जिसमें स्पष्ट रूप से माली समाज का ही अधिकार बताया गया। वर्तमान में इस स्थान की देखरेख व पूजा-अर्चना का अधिकार माली समाज के अधीन ही है। इस प्रकरण को लेकर माली समाज ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन के द्वारा निस्तारण की मांग करने के साथ ही सराय का पट्टा भी जारी करने का आग्रह किया था, लेकिन पंचायत समिति व प्रशासन द्वारा जानबूझकर और माली समाज के साथ द्वेषतापूर्ण कार्यवाही करते हुए समाज के नाम पट्टा जारी नहीं किया गया, जबकि पटवारी व तहसीलदार द्वारा नापचोक कर समाज के पक्ष में रिपोर्ट तैयारकर सबंधित पंचायत समिति को दे दी गई और 284085/- रूपये का माली समाज ने डीडी बनाकर पंचायत में जमा भी करा दिया। इसके बावजूद भी समाज के लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण को लेकर माली समाज में जबदरस्त रोष व्याप्त है व न्याय नहीं मिलने की दशा में माली समाज को धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा।  
इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक कुमार माली, उपाध्यक्ष रतन बागवान, फूले बिग्रेड के अध्यक्ष दिनेश माली, संगठन मंत्री गोपाल बागवान, किशन बागवान, पंकज, पिन्टू, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल माली, माली सैनी कर्मचारी संस्थान के जिलाध्यक्ष तोताराम सांखला, आमेट तहसील अध्यक्ष दिनेश बागवान, तेजमल माली, गणेश माली, रमेश माली, भीलवाड़ा माली महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरू लाल माली, नानूराम माली, प्रभु लाल माली, बालू माली, देवीलाल माली, बंशीलाल माली, मंगनी राम, नानूराम माली, उदय लाल, नारू माली, रवि माली, प्रमोद माली, दिनेश माली, कपिल माली, गणेश माली, मांगीलाल माली, कन्हैया लाल माली, कनीराम माली, मुकेश माली, पुष्पा माली, मांगी बाई माली, चुन्नी बाई, तारा बाई, राधा माली सहित माली समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Next Story