घर के दरवाजों-खिड़कियों पर लगे जंग से हैं परेशान, तो काम आ सकती हैं ये चार ट्रिक

X
By - Bhilwara Halchal |30 Dec 2022 11:41 AM IST
लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर अपने सपनों का घर बनाते हैं और एक-एक चीज को सोच समझकर करवाते हैं। जब घर नया बनता है तो काफी खूबसूरत दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता जाता है वैसे-वैसे घर पुराना होता चला जाता है और वहां की चीजें भी। जैसे- घर के दरवाजे और खिड़कियों को देख लीजिए। अक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग इन पर लगे जंग से परेशान होते हैं। हालांकि, वो कई तरीके भी अपनाते हैं लेकिन कई बार ये काम नहीं आ पाते। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के दरवाजे-खिड़कियों पर लगे जंग को निकालना चाहते हैं, तो चलिए कुछ बेस्ट तरीकों के बारे में जानते हैं। जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं।

जंग हटाने के ये हैं तरीके:-
पहला तरीका
- अगर आपके घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जंग लगा है, तो आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इसे पानी में मिलाना है और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इसे जंग के ऊपर लगाकर कुछ देर छोड देना है। फिर आपको इसे टूथब्रश से साफ कर लेना है और आप फर्क देख पाएंगे।
विज्ञापन

दूसरा तरीका
- जंग निकालने के लिए आप नींबू और नमक भी ले सकते हैं। इसमें आपको पहले जंग वाली जगह पर नमक डालना है और फिर नींबू का रस भी डाल दें। अब लगभग 3 घंटे तक इसे छोड़ें और फिर नींबू के छिलके से रगड़कर साफ कर लें।

तीसरा तरीका
- जंग हटाने में सफेद सिरका भी मदद कर सकता है। इसे जंग लगी खिड़की और दरवाजे पर डाल दें और कुछ घंटे ऐसे ही भीगने दें। फिर आपको एक सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लेना है और फिर आप देखेंगे कि फर्क साफ है।

चौथा तरीका
- खिड़कियों और दरवाजे पर लगे हुए जंग को निकालने के लिए आप आलू और बर्तन धोने वाले साबुन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक आलू को दो भाग में काट दें और बर्तन वाले साबुन को लगाकर जंग वाली जगह पर रगड़ लें।
Next Story
