पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा, तो सोमवार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shiva Mantra for success: भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा दृष्टि पड़ती है उसके जीवन के सभी कष्ट चुटकियों में दूर हो जाते हैं। शिव जी को उनकी दया और करुणा के लिए भी जाना जाता है। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। वह केवल जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शिव जी की अधिक कृपा पाने चाहते हैं, तो आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों के जाप से शिव जी न सिर्फ खुश होते हैं, बल्कि अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं
महादेव के किन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमः शिवाय
इस मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए। इससे व्यक्ति का शरीर और दिमाग शांत रहता है। इस मंत्र के जाप से महादेव अति प्रसन्न होते हैं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
ये महामृत्युंजय जाप है। इसका अर्थ है-हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं, हमारा पोषण करते हैं। जिस तरह फल, शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। मान्यता है कि ये मंत्र शिव जी तक आपकी सभी मनोकामनाएं पहुंचाता है। और महादेव उन्हें पूरा करतें हैं।
शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।
आप किसी भी तरह के कर्ज में डूबे हुए हैं तो शिवजी को प्रणाम करते हुए 15 मंत्रों का जप करें। इस मंत्र से आप कर्ज मुक्त हो जाते हैं।