नाथद्वारा में चोरों ने सूने मकान पर किया हाथ साफ करीब आठ लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी चुराई

नाथद्वारा में चोरों ने सूने मकान पर किया हाथ साफ करीब आठ लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी चुराई
X

 दर्पण पालीवाल,नाथद्वारा।नाथद्वारा नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान से लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चुरा लिये। चोरी की वारदात का पता शुक्रवार उस वक्त चला जब पीड़ित परिवार 2 दिन बाद अपने घर लौटा। चोरी की सूचना पर श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके से सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक रामपुरा निवासी सुरेश जागेटिया आंख का ऑपरेशन करवाने के लिए परिवार के साथ अहमदाबाद गए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो करीब 13 कमरों में से दो कमरों के ताले टूटे हुए थे जिसमें नकदी, जेवरात और कीमती सामान रखा हुआ था । कमरे में अलमारी भी टूटी हुई मिली, जिससे अज्ञात चोर करीब आठ लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण और ₹50 हजार रुपए नकद चुरा कर ले गए। जिसकी सूचना श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाने में दी, जहा से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया जिसने भी सबूत जुटाए है अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर तंत्र के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

*यह आभूषण ले गए चोर*
 6 तोला सोने के 2 मंगलशुत्र,
4 कान की सोने की जोड़ियां,
1 टॉप्स 2 बाली सेट सोने के,
25 सोने के नाक के कांटे और
5 अंगूठी सोने के साथ 4 जोड़ी पायल चांदी के, 2 चांदी के चटके,
1 चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति,
20 चांदी के सिक्के व 50 हजार रोकड़ा चोर ले गए।

Next Story