boltBREAKING NEWS

अक्‍टूबर में राहु-केतु सहित इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धन हानि के प्रबल योग

 अक्‍टूबर में राहु-केतु सहित इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धन हानि के प्रबल योग

 ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अक्टूबर माह कई ग्रहों की स्थिति में हलचल होने वाली है। अक्टूबर माह की शुरुआत में ही बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके अलावा इस माह सूर्य, शुक्र, मंगल के साथ-साथ राहु और केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं।  ग्रहों के बीच होने वाली इस हलचल से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण होगा। ग्रहों की ऐसी स्थिति के कारण कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में किन राशियों को रहना होगा संभलकर।

अक्टूबर 2023 ग्रह गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह की पहली तारीख को बुध कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद 2 अक्टूबर को शुक्र सिंह राशि में,  3 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में, 18 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में, 19 अक्टूबर को दोबारा बुध राशि परिवर्तन करके तुला राशि में होगी। इसके साथ ही 30 अक्टूबर को  राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही  तुला राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है।

 

अक्टूबर माह में ये राशियां रहें संभलकर

वृषभ राशि

अक्टूबर माह में होने वाले बदलाव का असर वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर काफी अधिक पड़ सकता है। अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होगी। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बारहवें भाव में गुरु और राहु की युति हो रखी है। इसलिए इस राशि के जातकों के अधिक खर्च बढ़ेगा। बिजनेस पार्टनर से कम सहयोग मिल सकता है। इसलिए थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह काफी अच्छा साबित नहीं हो सकता है। करियर में कई समस्याओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आठवें भाव में शनि होने के कारण नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इसके साथ ही दसवें भाव में मंगल में होने के कारण कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में भी आपको थोड़ी मुश्किलें हो सकती है। आपका प्रतिद्वंदी आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

अक्टूबर माह में मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि राहु इस राशि में गोचर करने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक जीवन पर अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। राहु के साथ शनि का प्रकोप भी इस राशि के जातकों पर अधिक हो सकता है। अनचाही यात्राओं से परेशान हो सकते हैं।  करियर में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नौकरी में अचानक बदलाव के साथ नौकरी छूटने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।