पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 3 प्रकरण निस्तारित पीड़ित एवं उनके आश्रितों को 12 लाख के अवार्ड पारित

उदयपुर, । माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश श्रीमान चंचल मिश्रा की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कीम के तहत 3 प्रकरण निस्तारित करते हुए पीड़ित व उनके आश्रितों को 12 लाख के अवार्ड पारित किये गए।
बैठक में न्यायाधीश गोपाल बिजोरिवाल, मनीष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा सचिव उदयपुर ने बताया कि पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफ.डी.आर. करवाने हेतु निर्देशित किया गया। बलात्संग, हत्या, एसिड अटैक एवं पॉक्सो के प्रकरणों में पीड़ित प्रतिकर के तहत मुआवजा राशि पीडित एवं पीडित पक्षकार के आश्रितों को दी जाती है ।
वहीं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री मिश्रा की अध्यक्षता में विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें बंदियों के अधिकारों एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
