कत्थक कार्यशाला का शुभारंभ लखनऊ घराने के युवा कलाकार आशीष सिंह दे रहे है प्रशिक्षण

कत्थक कार्यशाला का शुभारंभ लखनऊ घराने के युवा कलाकार आशीष सिंह दे रहे है प्रशिक्षण
X

भीलवाड़ा - स्थानीय रमा कथक संस्थान भीलवाड़ा द्वारा शास्त्रीय नृत्य कत्थक को जानने एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहजने के निरंतर प्रयास के तहत दिनांक 15 से 17 दिसम्बर 2022 तक आयोजित 3 दिवसीय कत्थक कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थी लखनऊ घराने की बारीकियां सीख रहे है।
                     जानकारी देते हुये संस्थान की सचिव रमा पचिसिया ने बताया कि कार्यशाला में कुल 50 छात्राऐं भाग ले रही है। जिन्हें युवा तर्नक आशीष सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थीयांे को लखनऊ घराने का अंग भाव, खड़े होने और गत बरतने का अंदाज थाट, आमद, परन, गतनिकास, परन जड़ी, आमद में ’’धातक थुंगा’’ का लखनवीं अन्दाज, तिहाईयाँ लखनऊघराने के नृत्य की शुद्धता को बरकरार रखते हुये 50 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही है।
                     आशीष सिंह का कहना है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने एवं सहेजने के इस तरह के प्रयास हमेशा होने चाहिये। हमारा समाज पाश्चात्य संस्कृति के जाल में फँसता जा रहा है। इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन होने से हमारी विरासत को बचाया जा सकता है।

Next Story