इंद्रधनुष 2023 - अमृत काल ग्रीष्मकालीन निःशुल्क विद्यार्थी शिविर आज से

X
By - Bhilwara Halchal |22 May 2023 10:01 PM IST
उदयपुर, । सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक शिक्षा से जोड़ने, प्रतिभा को विकसित करने, स्थानीय कला का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 23 मई से प्रातः 8ः30 बजे से आदिनाथ उमावि हिरण मगरी में शुरू होगा। क्षेत्रीय केन्द्र परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को मृण कला, पेपर क्राफ्ट, कठपुतली बनाना, पतंग क्राफ्ट, मांडणा, बंधेज, जिल्दसाजी, मकरम, प्राकृतिक अपशिष्ट के खिलौने बनाना, मूकाभिनय, राजस्थानी एवं गुजराती नृत्य सिखाना एवं क्षेत्रीय भाषाओं के गीत सिखाने का प्रशिक्षण उच्च प्रशिक्षित शिल्पकारों एवं कला विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इस शिविर में किसी भी राजकीय व प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थी पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं।
Next Story
