प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के निर्देश

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के निर्देश
X

उदयपुर, । श्रम आयुक्त, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में कार्ययोजना तैयार करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत पात्र लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) प्रभा गौतम ने बताया कि योजना के तहत उदयपुर जिले को 25871 पंजीयन का लक्ष्य आवंटित है। इसके लिए जिला कलक्टर के निर्देशन में तैयार कार्ययोजना के तहत पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग में पंजीकृत मनरेगा श्रमिक, स्थानीय निकाय विभाग में पंजीकृत स्ट्रीट वेण्डर, रिक्शा चालक, घरेलू श्रमिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में कार्यरत चौकीदार एवं मैसकर्मी, महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कृषि विभाग के क्षेत्राधिकार वाले लघु एवं सीमांत कृषक, कृषि उपज मण्डी में कार्यरत हम्माल, शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड-डे-मील कार्यकर्ता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा सहयोगिनी आदि सभी विभागों के सहयोग से सभी असंगठित श्रमिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को इससे अवगत कराने, श्रमिकों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें योजना की जानकारी देते हुए पंजीयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Next Story