सऊदी अरब पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, खुफिया रिपोर्ट में दावा

सऊदी अरब पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, खुफिया रिपोर्ट में दावा
X

वॉशिंगटन,   सऊदी अरब ने अमेरिका को चेताया है कि ईरान एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ईरान के निशाने पर सऊदी अरब है। ईरान द्वारा खुफिया जानकारी साझा करने के बाद अमेरिका की खाड़ी देशों में तैनात अमेरिका की सेना को सर्तक कर दिया गया है। इस खुफिया रिपोर्ट की पुष्टि अमेरिका और सऊदी के अधिकारियों ने की है। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सऊदी अरब, अमेरिका और कई अन्य पड़ोसी देशों ने अपने सैन्य बलों के लिए सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

ईरान क्‍यों कर रहा सऊदी पर हमले की तैयारी?

सऊदी अरब की ओर से खुफिया जानकारी की पुष्टि तो हो गई है। हालांकि, इस रिपोर्ट को साझा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि आखिर पूरी रिपोर्ट कहती क्‍या है? ईरान के हालात इस समय ठीक नहीं हैं। पिछले कई महीनों से वहां हिजाब को लेकर महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि देश में चल रहे भारी प्रदर्शन से लोगों का ध्‍यान हटाने के लिए ईरान सऊदी और इराक को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है।

 सितंबर में ईरान ने इराक पर किया था हमला

सितंबर के अंत में ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल और आर्म्ड ड्रोन के जरिए उत्तरी इराक पर हमला किया है। एक ड्रोन को अमेरिकी युद्धक विमान ने मार गिराया था, क्योंकि वह अरबील शहर की ओर बढ़ रहा था जहां अमेरिकी सेना का बेस है। ईरानी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से सऊदी अरब पर अमेरिका और इज़रायल के साथ देश में प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है। पिछले महीने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर ने सऊदी अरब को विरोध प्रदर्शन की टीवी कवरेज पर लगाम लगाने के लिए चेतावनी दी थी।

Next Story