अनियमित दिनचर्या और खानपान से बढ़ रही जीवन शैली जनित बीमारियां - डॉ. औदीच्य

अनियमित दिनचर्या और खानपान से बढ़ रही जीवन शैली जनित बीमारियां - डॉ. औदीच्य
X

 
उदयपुर  । आयुर्वेद के प्रति लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए उदयपुर के सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में 22वें पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि शिविर में राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश के लोग भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। शिविर के तीसरे दिन भी रोगियों को चिकित्सा परामर्श एवं पंचकर्म विधियों से इलाज किया गया।
शिविर प्रभारी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में विशेषकर में घुटनों एवं कमरदर्द सायटिका के रोगियों की संख्या अधिक है। घुटनों की तकलीफ से बचाव के लिए गाय का दूध, अखरोट, बादाम, अंजीर, मुनक्का, दाख, और केला के सेवन करने तथा वर्षा ऋतु में शरीर की मालिश तेल से करने की सलाह दी जा रही है। डॉ. औदिच्य ने बताया कि इस पंचकर्म चिकित्सा शिविर में कुल 121 रोगियों का पंजीकरण किया गया है।
डॉ. शोभालाल औदीच्य के साथ डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. संतोष कुमारी दमानी, डॉ. रीना पारगी, डॉ. मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ. अंकिता सियाल, डॉ. आकाश जैन, वरिष्ठ कम्पाउण्डर रूपलाल मीणा, नर्स इंदिरा डामोर, शंकरलाल खराडी, कंचन कुमार डामोर, कन्हैया लाल नागदा, चंद्रेश परमार, रीना मेघवाल, अंजना बारोट, गीता जणवा, गरीमा मीणा, नरेश गमेती, परिचारक गजेन्द्र आमेटा और निर्भयसिंह भाटी, मुकेश कुमार मीणा आदि सेवाएं दे रहे हैं। इस पंचकर्म शिविर रोगियों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ भी बताएं जा रहे है।

Next Story