इस्लामिक चरमपंथियों ने माली शरणार्थियों के कैंप पर किया हमला, 11 की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |25 Nov 2022 1:24 AM IST
बमाको (माली), ।
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी माली में हिंसा से भागकर आए लोगों को शरण देने वाले गाओ के बाहर एक शिविर पर संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों के हमले में 11 लोग मारे गए हैं। गाओ के पूर्व मेयर सदौ डायलो ने कहा कि हमलावरों ने शिविर के खाद्य भंडार को भी नष्ट कर दिया और सभी पशुओं को चुरा लिया।
Next Story
