मंदबुद्धि युवक के माथे पर गोद दिया जय भोलेनाथ

X
By - Bhilwara Halchal |3 Sept 2023 12:38 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने मानसिक बीमार युवक के साथ दर्दनाक मजाक किया, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। आरोपी ने मानसिक बीमार युवक के माथे पर जय भोलेनाथ गोद दिया। जब युवक के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर हंगामा कर दिया। पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय के हैं। दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। उनके घर का सारा काम करती है। महिला का बेटा मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि उसके माथे पर विद्युत विभाग में कार्यरत युवक ने किसी औजार से जय भोलेनाथ गोद दिया, जिससे उसका माथा जख्मी हो गया
Next Story