कहार समाज ने किया पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का अभिनंदन

कहार समाज ने किया पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का अभिनंदन


शाहपुरा -
शाहपुरा कहार समाज की ओर से नगर पालिका में निर्वाचित समाज के तीन पार्षदों सहित पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी व अन्य पार्षदों का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह पंचायती नोहरे में किया गया। पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के आतिथ्य में आयोजित समारोह में भाजपा के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष का 21 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया।
पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि कहार समाज उम्मेदसागर बांध के आंदोलन के समय से भाजपा को समर्थन देता रहा है। भाजपा ने भी समाज के साथ हमेशा से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। वर्तमान बोर्ड में भी समाज के तीन पार्षदों का जीतना इसका ही परिणाम है। उन्होंने कहार समाज के युवाओं से सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन के साथ साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण का आव्हान किया। इस मौके पर कहार समाज के पार्षद दुर्गालाल कहार, छीतर कहार व ललिता कहार ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखते हुए कहार समाज के संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया।

Read MoreRead Less
Next Story