चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं केतु

चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं केतु
X

6 जून को पाप ग्रह केतु चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। केतु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें निजी और सामाजिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि वर्तमान समय में राहु मेष राशि में आसीन हैं और अक्टूबर के अंतिम मास तक इसी स्थिति में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, किन राशियों को राहु गोचर से रहना होगा सतर्क।

 

मिथुन राशि

 

केतु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को कुछ क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना होगा। वहीं संतान पक्ष से भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान बच्चे मनमानी कर सकते हैं, जिससे मन दुखी रहेगा।

कर्क राशि

 

केतु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान जातक को मां के स्वास्थ्य के संबंध में परेशानी उठानी पड़ सकती है। वहीं घर का वातावरण भी तनावपूर्ण रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में फिजूल की व्यवस्तता बनी रहेगी।

कन्या राशि

 

कन्या राशि के जातकों के लिए केतु नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित नहीं होगा। इस दौरान। परिवार से संबंध बिगड़ सकते हैं। वहीं आय के क्षेत्र में भी जातकों को उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। इस दौरान बचत में कमी आएगी। बता दें कि लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं।

मकर राशि

 

ज्योतिषविदों के अनुसार, केतु के नक्षत्र परिवर्तन के कारण जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जातक मानसिक तनाव से भी ग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही किसी भी कार्य को पूरा करने मे कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। इस दौरान मान-सम्मान में हानि हो सकती है।

मीन राशि

 

चित्रा नक्षत्र में केतु के प्रवेश से मीन राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वस्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। साथ ही जातक को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट या दुर्घटना के संकेत मिल रहे हैं।

Next Story