किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को बताया कुत्ता, बोलीं- डर के मारे भौंक रहा ह

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन नेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को 'दोहरा रवैया' अपनानेके लिए फटकार लगाई। बता दें कि उत्तर कोरिया ने 17 नवंबर को एक बार फिर आईसीबीएम का सफल परीक्षण किया था। ऐसा कहा जा रहा हैकि यह मिसाइल पूरेउत्तरी अमेरिका को निशाना बनानेमेंसक्षम है। इस मिसाइल परीक्षण के बाद यूएनएससी नेउत्तर कोरिया को लेकर एक अहम बैठक बुलाई। विज्ञापन बैठक पर अपनी भड़ास निकालतेहुए किम जोंग उन की बहन नेकहा कि संयुक्त राष्ट्र उसके पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की करतूतों पर आंखेंक्यों मूंदे रहता है। किम जोंग उन की बहन, यो जोंग नेकहा कि दक्षिण कोरिया "बहुत खतरनाक सैन्य अभ्यासों को अंजाम देता हैलेकिन यूएनएससी उस पर आंखेंमूंद रहता है।" उन्होंनेअमेरिका के "विनाशकारी हथियारों" को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) द्वारा दिए गए एक बयान मेंयो जोंग नेकहा, "यह स्पष्ट रूप सेदोहरेरवैयेको दर्शाता है।" यही नहीं, यो जोंग नेअमेरिका की तुलना "डर के मारेभौंकनेवालेकुत्ते" सेकी। उन्होंनेअपनी ताकतवर मिसाइल का हवाला देते हुए कहा, "एक कुत्ता हैजो डर के मारेभौंक रहा है।" यो जोंग नेकहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप को एक नए संकट की ओर धकेल रहा है। उन्होंनेअब तक के "सबसेकड़े जवाबी हमले" की चेतावनी दी। किम यो जोंग नेकहा, "यह (अमेरिका) कोरिया विरोधी कृत्यों को जितना अधिक बढ़ावा देगा, इसेऔर अधिक घातक सुरक्षा संकट का सामना करना पड़ेगा।"
