LIVE  कंचन ग्रुप की ओर से भगवान श्रीनाथजी व सांवलिया सेठ काे धराया छप्पन भोग,  भजनों पर झूमे भक्त

LIVE  कंचन ग्रुप की ओर से भगवान श्रीनाथजी व सांवलिया सेठ काे धराया छप्पन भोग,  भजनों पर झूमे भक्त
X

भीलवाड़ा। कंचन ग्रुप की ओर से आज तेजसिंह सर्किल राधेनगर के पास स्थित कंचन रिसोर्ट पर भगवान श्रीनाथ व सांवलिया सेठ का छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। निलेश बांगड़ ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे भजन गंगा का आयोजन किया गया।  इसमें बाहर से आई अधिष्ठा -अनुष्का भटनागर व अखिलेश दादी ने सांवरिया सेठ के भजन और शानदार गानों की प्रस्‍तुत‍ि दी । जिसे सुनकर भक्त नाचने लगे। शाम को छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। प्रभु के दर्शन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लादूराम बांगड़, कृष्णगोपाल बांगड़, दुर्गेश बांगड़, जयेश बांगड़, राजनेता. अधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Next Story