LIVE श्रीराम का कथा का सातवां दिन

X
By - Bhilwara Halchal |26 Sept 2022 2:37 PM IST
भीलवाड़ा (हलचल)। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूिगरी महाराज द्वारा श्रीराम कथा के मर्मज्ञ प्रेमभूषण जी महाराज की कथा का आज सातवां दिन है। चित्रकूट धाम में कथा के श्रवण के लिए हजारों भक्त पहुंच रहे है। कथा के लिए कमेटी द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं कथा का बाद रोजाना प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। कथा कमेटी के अध्यक्ष गजानंद बजाज और महासचिव पीयूष डाड ने बताया कि कथा के समापन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश भर से संत महंत शामिल होंगे । इस अवसर संतों का भण्डारा भी रखा गया है। कथा के समापन के मौके पर निरंजनी अखाड़े के महंत, अमरनाथ छड़ी के महंत के साथ ही स्थानीय संत महंत भी शामिल होंगे।
Next Story
