LIVE नवन‍िर्वाच‍ित व‍िधायकों ने ली शपथ, गोपाललाल शर्मा  व उदयलाल भडाना ने संस्‍कृत में ली शपथ

LIVE नवन‍िर्वाच‍ित व‍िधायकों ने ली शपथ, गोपाललाल शर्मा  व उदयलाल भडाना ने संस्‍कृत में ली शपथ
X

 जयपुर। नवन‍िर्वाच‍ित व‍िधायक ले रहे है शपथ, मांडल  के व‍िधायक उदयलाल भडाना व मांडलगढ़ के वि‍धायक गोपाल लाल शर्मा ने संस्‍कृत में ली शपथ। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने दाएं हाथ पर काली पट्टी बांध कर ली शपथ। 

कई विधायकों ने ली संस्कृत भाषा में शपथ

कांग्रेस के मुस्लिम विधायक जुबेर खान ने संस्कृत भाषा में शपथ ली. इस अलावा विधायक उदयलाल भढ़ाना, कैलाश मीणा, गोपाल लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, छगन सिंह राजपुरोहित, जोगेश्वर गर्ग, जोराराम कुमावत, जेठानन्द व्यास और दीप्ति माहेश्वरी ने भी संस्कृत भाषा में शपथ ली.

विधायक उमेश मीणा ने भील प्रदेश की जयकार का नारा दिया

अशोक गहलोत ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. भीलवाड़ा के मंडल से विधानसभा सदस्य उदयलाल भड़ाना ने संस्कृत में शपथ ली. शपथ लेते हुए आसपुर से विधायक उमेश मीणा ने भील प्रदेश की जयकार का नारा दिया.

राजस्थान में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण

गदा और श्रीफल लेकर  ...

गदा और श्रीफल लेकर विधानसभा में शपथ लेने पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य. विपक्ष ने उठाया शॉर्ट नोटिस पर सत्र बुलाने का मुद्दा. सदन शुरू होते ही शांति धारीवाल ने सदन में उठाया मुद्दा. प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सर्राफ ने कहा-'सबसे पहले शपथ होगी', 'उसके बाद ही इन विषयों पर चर्चा की जाती है. ऐसी परंपरा रही है. विधानसभा में राजस्थानी में शपथ को लेकर कोलायत से विधायक अंशुमन भाटी ने आसान से आज्ञा मांगी, लेकिन आज्ञा नहीं मिलने पर हिंदी में शपथ ली. इसके बाद भीलवाड़ा से विधायक अशोक कोठारी ने भी मांग की कि उन्हें राजस्थानी में शपथ दिलाने की इजाजत दें.

77 दिन बाद फिर सदन : 16वीं विधानसभा का आज फिर से आगाज हो जाएगा. सदन में प्रोटेम स्पीकर विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं. बता दें कि करीब 77 दिन बाद सदन आज फिर से शुरु हुई 15वीं विधानसभा की अंतिम कार्यवाही 3 अक्टूबर को हुई थी. सदन की कार्यवाही के बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अनिश्चितकाल के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी. अब चुनाव के बाद एक बार फिर राजस्थान विधानसभा सदन की कार्रवाई की शुरु हुई है, जिसमें प्रोटेम स्पीकर राष्ट्रगीत के साथ सदन का आगाज किया. सदन की कार्यवाही को सुचारू करने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव निर्वाचित विधायकों में से वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेमस्पीकर पद की शपथ दिलाई. इसके बाद सराफ विधानसभा में निव निर्वाचित सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. राज्यपाल के अभिभाषण के बिना सदन की कार्रवाई शुरू करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल ने जताई आपत्ति. पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, फिर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने ली शपथ

Next Story