LIVE श्रीराम का कथा चौथा दिन : बाल लीलाओं को होगा वाचन

X
By - Bhilwara Halchal |23 Sept 2022 2:42 PM IST
भीलवाड़ा (हलचल)। चित्रकूट धाम में संकट मोचन हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित प्रेमभूषण जी महाराज श्रीराम कथा के चौथे दिन आज भगवान श्रीरामजी की बाल लीलाओं और इनसे जुड़े प्रसंगों का वाचन करेंगे। कथा के प्रारंभ में व्यासपीठ की आरती की गई। आरती में शहर के प्रतिष्ठित महिलाएं व पुरूष शामिल थे।
कथा स्थल पर बारिश के कारण नीचे बैठने में परेशानियों को देखते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज और आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गजानंद बजाज के साथ ही पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार आदि ने विचार विमर्श कर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसे देखते हुए कथा स्थल पर कुर्सियां लगवा दी है। आरती के बाद श्रीराम कथा मर्मज्ञ प्रेमभूषण जी ने चौथे दिन की कथा की शुरूआत की।
Next Story
