एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि

X
By - Bhilwara Halchal |1 Dec 2023 3:56 AM
नई दिल्ली। देश भर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। आज भी इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है। देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,797.50 रुपये का मिलेगा।
Next Story