इंडोनेशिया में सोने की खान में भूस्खलन , 20 खनिक दबे

इंडोनेशिया में सोने की खान में भूस्खलन , 20 खनिक दबे
X

 

जकार्ता   इंडोनेशिया के पश्चिमी कालीमंतन प्रांत में एक सोने की खदान में भूस्खलन के बाद 20 खनिक दब गये हैं।
बचाव अभियान प्रमुख एरिक सुबरयांतो ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार रात बेंगकायांग जिले के किनंडे गांव में हुई, लेकिन इसकी सूचना प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के बचावकर्मियों को शुक्रवार रात मिली।सूचना मिलते ही कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात कर बचाव अभियान शुरू किया गया।

Next Story