देर रात पत्नी फोन पर कर रही थी बात, पति से हुआ झगड़ा, सोने के बाद ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट

बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट किया। अब उसकी पत्नी उसे नपुंसक बनाकर दूसरी शादी करना चाहती है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। करीब एक महीने पहले पत्नी ने उसे नींद की गोली खिलाई और उसके सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार घटना बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना इलाके की है। भलीसर गांव के रहने वाले गोगाराम ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों विवाद शुरू हो गया। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। पीड़ित ने बताया कि करीब एक दिन पहले वह और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। इसी बीच उसे पत्नी के फोन पर बात करने की आवाज सुनाई दी। उसने पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी बहन से बात कर रही है। देर रात फोन पर बात करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद वह दोबारा से सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दर्द के कारण वह अचानक से चीखकर उठा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन चले इलाज के बाद अब वह कुछ ठीक हो पाया है। पीड़ित ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
अपनी शिकायत में पीड़ित गोगाराम ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी उसे नपुंसक साबित करना चाहती है। जिससे वह किसी और से शादी कर सके। पति ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे उस पर संदेह है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
