विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
X

नाथद्वारा। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द आलोक सुरोलिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार वैष्णव के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा प्रेमप्रकाश
जीनगर की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन नाथद्वारा के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जीनगर के द्वारा सभी को विधिक सेवा दिवस की बधाई देने के साथ ही विधिक सेवा दिवस को मनाने के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को उचित, निष्पक्ष एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति तक न्याय पंहुचाना ही विधिक सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य है। इसके साथ ही उन्होंने मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु सभी अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण को मतदान की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंगारिया के द्वारा अधिवक्तागण से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति को सहज रूप से विधिक सहायता प्राप्त हो इसके लिए अधिवक्ता को अपने स्तर पर कदम उठाकर आमजन को सस्ता एवं सुगम न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर अधिकारीगण के अलावा अध्यक्ष बार एसोसिएशन नाथद्वारा लोकेश माली सहित बार ऐसोसिएशन नाथद्वारा के अधिवक्तागण उपस्थित थे। 

Next Story