चोट" ना हो जाए, कहीं "चोट" ना हो जाए

चोट ना हो जाए, कहीं चोट ना हो जाए


            
भीलवाड़ा। भाजपा से *बगावत* कर भाजपा  के *अधिकृत प्रत्याशी* के खिलाफ *निर्दलीय की गोदी* में बैठने वालों को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वो समझ लें कि भाजपा के *दरवाजे* उनके लिए *हमेशा-हमेशा- के लिए *बंद* हो गए। बग़ावत करने वाले *दस साल* तक भाजपा में आने का *सपना* ना देखें। क्योंकि भाजपा किसी भी कीमत पर उन्हें गले नहीं लगाएंगी।
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने शनिवार को भाजपा मीडिया सेन्टर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
सिंह ने कहा कि वो निर्दलीय भी ख्वाब देखना छोड़ दें जो भाजपा से निष्कासित लोगों के दम पर चुनाव मैदान में हैं। क्योंकि निर्दलीय को चुनाव लड़वाने वाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद वो *भगवा ही पहनेंगे। 
सिंह ने कहा कि दल विरोधी  कानून के तहत निर्दलीय किसी पार्टी का दामन नहीं थाम सकते हैं। वो केवल समर्थन दे सकते हैं और सत्ता में आने वाली पार्टी बहुमत में हैं तो वो क्यों इनका समर्थन लेगी। निर्दलीय की गति ठीक इस कहावत की तरह होगी।*ना घर के रहें ना घाट के* सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वैसे भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वाला कोई भी नहीं जीतेगा। भाजपा भीलवाड़ा में सभी सीटों पर जीतेगी। राजस्थान में भाजपा सरकार बनाएंगी।
भाजपा से बगावत करने वाले और बगावतियों के भरोसे निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों पर मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर की प्रसिद्ध फिल्म *हीना* का यह गीत *देर ना हो जाए* जिसकी परौडी हैं *चोट ना हो जाए, कहीं चोट ना हो जाए*
              

Read MoreRead Less
Next Story