तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,आमेट तहसील मुख्यालय पर डेढ़ इंच बरसात 

तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,आमेट तहसील मुख्यालय पर डेढ़ इंच बरसात 
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) बुधवार दोपहर को आमेट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मेघ जमकर बरसे। नगर में हुई 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।नगर के चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। तहसील मुख्यालय पर लगे वर्षा मापी यंत्र में 37 एमएम यानी डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड कि गई। मूसलाधार बारिश होने के बाद नगर के मुख्य बस स्टैंड,उपखण्ड कार्यालय में घुटनों तक पानी भर गया।जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों  तथा वाहन चालको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Next Story