ट्विटर की नई सीईओ बनेंगी लिंडा याकरिनो?

X
By - Bhilwara Halchal |12 May 2023 8:34 AM IST
अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ का चुन लिया है। हालांकि, अभी उन्होंने नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक मस्क ने संकेत दिए हैं कि ट्विटर की नई सीईओ एक महिला होगी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि एनबीसी यूनिवर्सल की विज्ञापन प्रमुख लिंडा याकरिनो ट्विटर की नई सीईओ बन सकती हैं।
हालांकि, एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अगले सीईओ के रूप में एला इरविन के नाम की भी चर्चा हो रही है। इरविन फिलहाल ट्विटर के ट्रस्ट एंड सेफ्टी एफर्ट्स डिविजन की प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि पदोन्नति के बाद उन्होंने मस्क के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बनाया।
Next Story
