लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी का दिवाली स्नेह मिलन सम्पन्न

लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी का दिवाली स्नेह मिलन सम्पन्न

भीलवाड़ा। लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी द्वारा दिवाली स्नेह मिलन व क्षेत्रीय अध्यक्ष संभाग 4 की आधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के सम्मान के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अध्यक्ष लॉयन कविता शर्मा ने बताया कि बेबी आराध्या समदानी उम्र 10 वर्ष जिसने कैंसर मरीज के लिए अपने बाल दान किए व बेबी काश्वी उम्र 2 वर्ष जो 53 जानवरो के फ्लैशकार्ड देखकर नाम बताती है, को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। संभागीय अध्यक्ष लॉयन प्रियेश जैन द्वारा नए सदस्यो को पिन लगाई गई था व क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन एस. एस. गंभीर द्वारा क्लब के लिए एक सिलाई मशीन देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष लॉयन कविता शर्मा, मंत्री लॉयन राशि जागेटिया, कोषाध्यक्ष लॉयन रेणु समदानी व लॉयन मंजुला मंत्री, लॉयन राधा सोमानी, लॉयन गायत्री डाड, लॉयन स्वाति सोडाणी, लॉयन पूजा कोगटा, लॉयन रेखा लड्ढा, लॉयन प्रियंका पाटोदिया व अन्य क्लब सदस्याऐं उपस्थित थी।

Read MoreRead Less
Next Story