गर्मियों की शुरूआत होते ही शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। टैनिंग, सनबर्न और कई तरह की स्किन परेशानियों का समाधान तो आपको पार्लर में मिल जाता है, पर एक ऐसी समस्या है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिस वजह से ये बढ़ती जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं होंठों की, गर्मियों की शुरूआत में ही होंठ काफी फटने लगते हैं। जिससे चेहरे की सुंदरता काफी कम हो जाती है। होंठों के चटकने के बाद अगर इसका ध्यान नहीं रखा जाए तो इनमें से खून निकलने लगता है।
अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहीं हैं और इससे छुटकारा पाने का सही तरीका नहीं मिल रहा तो ये खबर आपके लिए है। इस लेख में हम आपको फटे होंठों को सही करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आप होंठों को मुलायम बना सकते हैं।
होंठों पर लगाएं शहद
अगर आप भी लगातार फटते होंठों से परेशान हैं तो उन पर शहद लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शहद में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इसे लगाने से आपके होंठ मुलायम रहेंगे। आप चाहें तो इसकी मदद से एक लिप बाम तैयार कर सकते हैं।
मलाई है फायदेमंद
अपने होंठों पर मलाई लगाकर भी आप इसे मुलायम बना सकती हैं। मलाई से आप होंठों की मसाज कर सकती हैं। मलाई में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर आप अपनी परेशानी खत्म कर सकती हैं।
होंठों पर लगाएं बादाम का तेल
अपने होंठों पर रात में सोने से पहले हर रोज बादाम का तेल लगाएं। इससे होंठ अंदर से नर्म हो जाएंगे।
हल्दी भी है फायदेमंद
हल्दी तो वैसे भी काफी फायदेमंद बताई जाती है। होंठों पर हल्दी लगाने के लिए आप सबसे पहले दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिला लें। अब इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं।
नारियल के तेल का करें इस्तेमाल
नारियल के तेल का इस्तेमाल आपके होंठों की डेड स्किन को हटा देगा। दिन में दो से तीन बार आप कोकोनट ऑयल से होंठों की मसाज कर सकते हैं।