19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे
X

नई दिल्ली !लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलाननयी दिल्ली 16 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनावों, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तथा 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों के उपचुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में कराने तथा मतगणना चार जून को कराने ऐलान किया है।इसके साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दाेनों आयुक्तों ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधू की मौजूदगी में आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा की सभी 543 सीटों के साथ साथ सिक्किम (32 सीटें), अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें), ओडिशा(147 सीटें) एवं आंध्र प्रदेश (175 सीटें) की विधानसभा चुनावों एवं 13 राज्य विधानसभाओं की 26 रिक्त सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी।  18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी)   चुनाव कार्यक्रम की घोषणा  के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।

Lok Sabha Elections 2024 Date LIVE: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा चुनाव आयोग, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

  rajiv kumar

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, पढ़ें मतदान की तारीखें

पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102

दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89

तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94

चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96

पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49

छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57

सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57

नतीजे: 4 जून 2024

 

सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा। 

 

छठे चरण का मतदान 25 मई को।
 

 

 

 

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को।

 

तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा।

03

 

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को।

 

  • दूसरे फेज में 89 लोकसभी सीटों पर वोटिंग

    दूसरे फेज के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया जाएगा। 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सके। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 26 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। दूसरे फेज मे 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

  •  फेज-1 में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

    फेज -1 का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच। 30 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

  •  7 चरणों में होंगे चुनाव

    7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। 543 संसदीय क्षेत्र में वोटिंग होगी। 412 सामान्य सीटें, एससी 84 और एसटी 47

  •   चार विधानसभा में भी एकसाथ चुनाव होंगे

    सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और वोटिंग 13 मई को होगी। अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई। दूसरा नोटिफिकेशन 28 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगा।

नेताओं का बाहुबल-धनबल काम नहीं आएगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1950 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल होगा। इस पर निगरानी के लिए हर जिले के ऐसे कंट्रोल रूम में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। जिन लोगों के पास गैर जमानती वॉरंट हैं और जो हिस्ट्रीशीटर्स हैं, उन पर देशभर में कार्रवाई की जा रही है। जो लोग तीन साल से किसी एक जिले में पदस्थ हैं, उन्हें बदलने को कहा गया है। जहां भी वॉलंटियर और अनुबंध पर लोग काम कर रहे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में धन का उपयोग ज्यादा है। हम इससे भी निपट रहे हैं। पिछले 11 चुनाव में 3,400 करोड़ रुपये की नकदी के गैरकानूनी इस्तेमाल को रोका गया है। 2017-18 के मुकाबले 2022-23 में ऐसे धन की जब्ती में 835 फीसदी का इजाफा हुआ है। शराब, कैश, कुकर, साड़ी बांटने जैसे तरीकों को रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बैंक भी यह देखेंगे कि कहीं अचानक से नकदी की मांग में इजाफा तो नहीं हो रहा। हर बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सड़क मार्ग पर सख्त निगरानी होगी। जहां हेलीकॉप्टर या चार्टर्ड उड़ानें उतरेंगी, वहां सामान की जांच होगी।

जाति-धर्म पर न हो प्रचार

 चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है चुनाव प्रचार के दौरान जाति-धर्म आधारित अपील न की जाए। इसके अलावा बच्चों का इस्तेमाल भी प्रचार में नहीं किया जाए सकेगा। प्रचार में निजी हमले न करें।

  रहीम का दोहा भी सुनाया

 सीईसी ने इस दौरान पॉलिटिकल पार्टियों के लिए रहीम का दोहा भी सुनाया, ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, जोड़े ते फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए’। उन्होंने कहा कि प्यार-मोहब्बत से चुनाव प्रचार करें।

 मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई शायरी

 फेक न्यूज और गलत जानकारियों के बारे में लोगों को अवेयर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायरी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘झूठ के बाजार में रौनक तो बहुत है।’ इसलिए कोई भी गलत जानकारी शेयर करने से पहले चेक कर लें।

  नई वेबसाइट

 मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग जल्द ही एक नई वेबसाइट लांच करने जा रहे हैं। इसमें मिथ बनाम रिएलिटी के बारे में बताया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि मिथ क्या है और उसकी सच्चाई क्या है।

85+ वोटर के वोट घर से लेंगे

चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एकसाथ लागू होगी कि जो 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता हैं। उन सबके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे। अगर वो ये कहेंगे कि वो बूथ पर नहीं आएंगे तो हम उनके घर वोट लेने जाएंगे। पहाड़ के बर्फ से लेकर जंगल में भी जाएंगे। वोटर के लिए हम तमाम कोशिश करेंगे।

वॉलंटियर और कांट्रैक्चुल स्टाफ का इस्तेमाल नहीं

  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि चुनाव के दौरान राज्यों तैनात वॉलंटियर और कांट्रैक्चुअल स्टाफ को काम में नहीं लिया जाएगा।

गलत सूचना पर भी ऐक्शन

  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि मिसइंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज फैलानों वालों पर ऐक्शन होगा। आईटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी। सभी जिलों में लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।

  मसल पॉवर पर लगाएंगे लगाम

 मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि मसल पावर पर कंट्रोल करेंगे। हिंसा का चुनाव में कोई स्थान नहीं होगा। हर जिले में कंट्रोल रूम, जिसमें पांच फीड्स होंगे। यहां पर एक सीनियर अधिकारी होगा।

मतदाता सूची की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों को शामिल किया गया

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है ताकि बाद में कोई यह नहीं कहे कि हमें नहीं बताया गया। जिलाधिकारियों ने हर जिले में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की हैं। उनकी आपत्तियों का निराकरण किया गया है।

पैसे बांटने पर सख्त ऐक्शन

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि अगर कहीं पैसे बांटने का केस है तो फोटो खींचकर हमें भेजें। हम आपकी लोकेशन ट्रैस करके ऐक्शन सुनिश्चित करेंगे।

  मोबाइल से मिलेगी सभी जानकारी

  कोई भी वोटर एपिक नंबर से अपना वोटर कार्ड मोबाइल से डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा बूथ नंबर और कैंडिडेट की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
 

 

  पर्यावरण का भी रखेंगे ध्यान

  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान पर्यावरण का भी ध्यान रखेंगे। बूथ के बाहर वेस्ट मैनेजमेंट बेहतर हो। कागज का इस्तेमाल कम से कम होगा।

  बूथ पर रहेंगी जरूरी सुविधाएं

  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि वोटर्स के लिए हर बूथ पर जरूरी सुविधाएं होंगी। जहां पीने का पानी, पुरुष-महिला के लिए अलग शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर आदि मौजूद रहेंगे।

भारत में मतदाताओं की संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

युवाओं पर रहेगा फोकस

  राजीव कुमार ने कहाकि हमें उम्मीद है कि युवा और इंफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में वोट डालने आएं और अपने दोस्तों को भी साथ लाएं।

वोटर लिस्ट में 19.74 करोड़ युवा: CEC

   मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 48.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिला,  48 हजार ट्रांसजेंडर, 19.74 करोड़ युवा हैं, 82 लाख बुजुर्ग जिनकी उम्र 85 के पार है।

 देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा।

हम चुनाव के लिए तैयार- चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव का पर्व देश का पर्व है

 16 जून को खत्म हो रहा है 17वीं लोकसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इसके अलावा कई विधानसभा के लिए भी चुनाव होंगे। विज्ञान भवन में चुनाव की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। कुमार ने कहा कि वह पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराएंगे।

 इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि  97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। 17 पार्लियामेंट चुनाव कर चुके हैं। यह हमारे चुनाव आयोग की परंपरा रही है।

Next Story