महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी
X

हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 मई को महेश नवमी है। यह हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाताी है। इस दिन सृष्टि के रचियता भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि महेश नवमी का व्रत करने से विवाहितों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहितों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। अतः साधक भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो महेश नवमी के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। इन मंत्रों के जाप से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।

 

PunjabKesari Mahesh Navami


  महेश नवमी की पूजा का महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति महेश नवमी वाले दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करता है या फिर किसी शिव धाम पर जाकर दर्शन करता है तो उसके जीवन से जुड़े सभी दुख दूर और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महेश नवमी के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का पावन अभिषेक करने पर साधक की सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं।

Next Story